Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के बाद दहशत बरकरार, अब तक 87 पकड़े गए

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महाराजगं धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है. शुक्रवार को जिले के बाजारों में रौनक देखी गई. जुमा की नमाज भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई. हालांकि, मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से लोगों में बुलडोजर कार्रवाई की आशंका को लेकर दशहत में हैं. सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 26 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक 87 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. इनमें रामगोपाल के हत्यारोपी सरफराज और तालीम भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 13 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
महाराजगंज बाजार में अब भी पुलिस बल तैनात
जिले के सभी बाजारों में शाम को चहल पहल व आवागमन शुरू हो गया है। बहराइच शहर में कुछ धार्मिक जुलूस भी निकले हैं, जिससे अमन चैन कायम होने की पुष्टि होती दिख रही है। हलांकि तनाव का सबब बने महाराजगंज बाजार में अब भी रौनक वापस नहीं लौटी है। यहां मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से बुलडोजर कार्यवाही की आशंका में लोग सहमे हुए हैं।
महाराजगंज में हुई थी हिंसा
13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर महाराजगंज कस्बे में हुए विवाद के बाद फैली हिंसा (Bahraich Violence) में 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने सोमवार तक खूब उत्पात मचाया, घर, दुकानें अस्पताल, बाइकें व कारें फूकीं गयीं। पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक छः नामजद सहित करीब 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन्हीं मुकदमों व शांति भंग की आशंका में उक्त गिरफ्तारियां हुई हैं। (Bahraich Violence)



