Google Analytics —— Meta Pixel

बाल-बाल बचे बेंजामिन नेतन्याहू, हिजबुल्लाह ने PM नेतन्याहू के घर पर ड्रोन से किया अटैक

Israel Lebanon War : लेबनान से लॉन्च किया गया एक ड्रोन दक्षिणी हाइफ़ा के कैसरिया में इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास के पास विस्फोट हो गया। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि नेतन्याहू और उनकी पत्नी हमले के समय मौजूद नहीं थे, यह हमला इज़राइल द्वारा गाजा में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराने के दो दिन बाद हुआ है। लेबनान से दागे गए दो अन्य ड्रोनों को हवाई सुरक्षा बलों ने मार गिराया, जिससे तेल अवीव क्षेत्र में सायरन बजने लगे। हालाँकि, तीसरा कैसरिया में एक इमारत पर गिरा, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

यह भी पढ़े :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने एक गांव पर की बमबारी, CRPF और पुलिस मौके पर

सऊदी आउटलेट अल-हदथ ने दावा किया कि ड्रोन हमले में इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालाँकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। इज़रायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कैसरिया में इमारत से टकराने से पहले ड्रोन ने लेबनान से लगभग 70 किलोमीटर दूर उड़ान भरी। गौरतलब है कि हमास के भूमिगत ठिकानों पर पिछले एक साल से हमला कर रही इजराइली सेना अब दक्षिणी लेबनान में चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की भी सुरंगों और उसके अन्य ठिकानों को निशाना बना रही है। हमास ने इजराइल में पिछले साल हमला किया था जिसके बाद इजराइल ने गाजा में जवाबी कार्रवाई की और युद्ध शुरू हो गया। (Israel Lebanon War)

हिजबुल्ला की सुरंगों को निशाना बना रहा इजराइल
उधर, इजराइल ने हिजबुल्ला की सुरगों व अन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इजराइल ने कहा है कि उसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसकी उत्तरी सीमा से कोई भी ऐसा हमला या घुसपैठ न हो। इजराइली सेना ने पिछले दो हफ्तों से दक्षिण लेबनान के घने जंगलों में तलाश अभियान के दौरान एक सुरंग प्रणाली का पता लगाया, जिसमें हथियारों का जखीरा और रॉकेट लॉन्चर हैं। इजराइल का दावा है कि ये सुरंगें आस-पास के समुदायों के लिए सीधे खतरे का कारण बन सकती हैं। इजराइल ने कहा कि उसके आक्रमण में सीमित, स्थानीय और लक्षित जमीनी हमले शामिल हैं, जिनका उद्देश्य हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है ताकि हजारों विस्थापित इजराइली अपने घर लौट सकें। लड़ाई के कारण पिछले महीने 10 लाख से ज्यादा लेबनानी भी बेघर हो गए। (Israel Lebanon War)

Back to top button
error: Content is protected !!