Raipur South Assembly By-Election : बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया टिकट : डॉ. रमन बोले- रायपुर दक्षिण उपचुनाव जीतेंगे रिकॉर्ड मतों से
Raman Singh on Sunil Soni : रायपुर दक्षिण से उपचुनाव (Raipur South Assembly By-Election) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का चुनाव कर लिया है। लंबे मंथन के बाद पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि पूर्व महापौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार हैं। वहीं, अब सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
यह भी पढ़े :- Murder Case : विवाहित व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग को लेकर नाबालिग लड़की को जिंदा फूंक दिया, हुआ मौत
स्पीकर रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सुनील सोनी ने सांसदी का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता था और उपचनाव में वही रिकॉर्ड दोहराकर विधायक बनने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी उतारे, जीतना को सुनील सोनी को ही है। जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीताने वाली है।
राहुल के बयान पर किया पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि, आदिवासी देश के मालिक है और बीजेपी इन्हें वनवासी कहती है। उनके बयान पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, अबूझमाड़ को अबूझमाड़ बनाया किसने? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा था। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है। (Raman Singh on Sunil Soni )
उन्होंने आगे कहा कि, टोडरमल के बाद सर्वे नहीं हुआ और आज वहां सर्वे हो रहा है। राहुल गांधी को राजनीति का ABCD तक मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देतें हैं वो पढ़ देते हैं। (Raman Singh on Sunil Soni )



