Bulldozer Action : RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले के घर चला बुलडोजर
Bulldozer Action : जयपुर के रजनी विहार क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमले के आरोपी नसीब चौधरी के घर पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer Action) कार्रवाई की। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने चौधरी के अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को नोटिस जारी किया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर रविवार सुबह अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
शनिवार को, JDA ने मंदिर के समीप अवैध कब्जे को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। पहले JDA ने नसीब चौधरी के घर पर नोटिस चिपकाया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला?
17 अक्टूबर की रात को जयपुर के रजनी विहार इलाके में RSS कार्यकर्ताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर वितरण कार्यक्रम रखा था। इसी बीच चाकू और डंडे लिए कुछ अज्ञात लोगों ने RSS कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि जब आरएसएस कार्यकर्ता आयोजन में व्यस्त थे। दो स्थानीय लोगों ने भीड़भाड़ और लगातार शोर पर आपत्ति जताई, जिसके कारण RSS सदस्यों और दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में उन्होंने कुछ और लोगों को भी बुला लिया और RSS कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
तकरीबन 8 कार्यकर्ता इस घटना में घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा समेत कई लोगों ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना था। घटना को लेकर जयपुर के एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने अपने बयान में कहा, ‘मंदिर में जागरण और प्रसाद वितरण के दौरान बगल में रहने वाले नसीब चौधरी नामक व्यक्ति और उसके बेटे ने वहां मौजूद लोगों पर चाकू और लाठियों से हमला किया, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ()Bulldozer Action



