Google Analytics —— Meta Pixel

Digital Arrest Scam : डिजिटल अरेस्ट को लेकर PM मोदी चिंतित, सुरक्षा के लिए बताए 3 स्टेप, पढ़े पूरी खबर

Digital Arrest Scam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस खतरनाक समस्या का शिकार होने वालों में हर उम्र और हर वर्ग के लोग हैं. डर की वजह से लोग अपनी मेहनत से कमाये लाखों रुपये गंवा दे रहे हैं. पीएम मोदी ने बताया, आपको कभी भी इस तरह का कोई कॉल आये, तो डरना नहीं है. आपको मालूम होना चाहिए कोई भी जांच एजेंसी, फोन कॉल या वीडियो के माध्यम से इस तरह पूछताछ कभी नहीं करती है।

यह भी पढ़े :- मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय मची भगदड़, करीब 9 लोग हुए घायल, 2 की हालत गंभीर

PM Modi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था कानून में नहीं है. यह सिर्फ फ्रॉड, फरेब और झूठ है. बदमाशों के गिरोह ऐसा कर रहे हैं और ऐसा काम करनेवाले लोग समाज के दुश्मन हैं. डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देश में जो फरेब का खेल चल रहा है, उससे निबटने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर जांच एजेंसियां काम कर रही हैं. नेशनल साइबर कोआर्डिनेशन सेंटर की स्थापना कर इन एजेंसियों में तालमेल बनाने के प्रयास किये गए हैं।

Digital Arrest Scam
Digital Arrest Scam

इंटरनेट के तेजी से बढ़ते उपयोग के बीच डिजिटल अरेस्ट फरेब का एक बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। इसमें किसी शख्स को ऑनलाइन माध्यम से डराया जाता है कि वह सरकारी एजेंसी के माध्यम से अरेस्ट हो गया है और उसे जुर्माना देना होगा। कई लोग ऐसे मामलों में डर जाते हैं और शिकार बन जाते हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात के दर्शकों को विस्तार से बताया कि इस प्रकार के फरेब करने वाले गिरोह कैसे काम करते हैं और कैसे खतरनाक खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के शिकार होने वालों में हर वर्ग और हर उम्र के लोग हैं और वे डर की वजह से अपनी मेहनत से कमाए हुए लाखों रुपए गंवा देते हैं।

Digital Arrest Scam
Digital Arrest Scam

मोदी ने कहा, इस तरह का कोई कॉल आए तो आपको डरना नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह पूछताछ कभी नहीं करती। उन्होंने इससे बचने के लिए देशवासियों से ‘रूको, सोचो और एक्शन लो’ का मंत्र साझा किया। उन्होंने कहा, ऐसे मामलों में घबराएं नहीं। शांत रहें। जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं। किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी ना दें। संभव हो तो स्क्रीनशॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर ऐसी धमकी नहीं देती और न ही पूछताछ करती है और न वीडियो कॉल पर ऐसे पैसे की मांग करती है। उन्होंने कहा, अगर डर लगे तो समझिए कुछ गड़बड़ है।

Digital Arrest Scam

प्रधानमंत्री ने लोगों से ऐसे मामलों में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर डायल करने और साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर रिपोर्ट करने के अलावा परिवार और पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, सबूत सुरक्षित रखें। यह तीन चरण आपकी डिजिटल सुरक्षा का रक्षक बनेंगे। मैं फिर कहूंगा डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं है। यह सिर्फ फ्रॉड है, झूठ है और फरेब है। बदमाशों का गिरोह है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह समाज के दुश्मन हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!