CG SI Bharti 2018 Result: सरकार ने एसआई भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट किया जारी

CG SI Bharti 2018 Result : सब इंस्पेक्टर (SI ) भर्ती के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब आखिरकार खुशखबरी आ गई है। सरकार ने दिवाली से पहले SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े :- दुनिया को दिखेगा TATA का दम! भारत में बनेंगे C-295, पीएम मोदी उद्घाटन पर बोले- आज रतन टाटा होते तो बहुत खुश होते
959 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। दरअसल, 2018 में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर अंगुल चिन्ह, सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज, सब इंस्पेक्टर रेडियो के 655 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। ( CG SI Bharti 2018 Result)
इस बीच सरकार बदल गई और राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई। इस बीच भर्ती परीक्षा स्थगित रही अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पद बढ़ाकर 975 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली। 2021 में निकली भर्ती के लिए 29 जनवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई। फिर 26 मई से 29 मई 2023 तक मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। 18 से 30 जुलाई 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन हुआ। 17 अगस्त से आठ सितंबर तक इंटरव्यू का आयोजन हुआ था। लंबे समय से रिजल्ट जारी नहीं होने के बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बीतें दिनों हाईकोर्ट ने इसी से संबंधित याचिका पर सुनवाई की थी। सरकार ने रिजल्ट जारी करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। अब आखिरकार सरकार ने रिजल्ट जारी कर दिया है। ( CG SI Bharti 2018 Result)
देखें लिस्ट
एसआई भर्ती के लिए इतने अभ्यर्थियों का चयन: पुलिस विभाग में 975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. सिलेक्शन लिस्ट पुलिस विभाग की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है.




