Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, इन नेताओं ने भी दी बधाई, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने कहा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि राज्य भारत की शांति और समृद्धि में योगदान देते हुए निरंतर प्रगति करते रहें।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं, कहा- अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जनजातीय संस्कृति की खूबसूरती और खनिज संपदा से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के बहनों-भाइयों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में जनजातीय संस्कृति और कला के संरक्षण-संवर्धन की यात्रा अविरल गति से जारी रहे और प्रदेश विकास और प्रगति के शिखर पर पहुंचे, ऐसी कामना करता हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी मंगलकामना है कि राज्य के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। मैं सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। (Chhattisgarh Foundation Day)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य व विपुल खनिज संपदा से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां दंतेश्वरी की कृपा से परंपराओं और विरासतों से समृद्ध यह राज्य विकास और शांति के सुपथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति, कला, परंपरा से समृद्ध और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण राज्य छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। सतत प्रगति के साथ नागरिकों के जीवन में बदलाव की संकल्पित यात्रा अपने सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। (Chhattisgarh Foundation Day)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से परिपूर्ण ‘छत्तीसगढ़’ प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे। हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद हो, यही कामना है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और खनिज संपदा से युक्त धान प्रदेश के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की कला और जनजातीय संस्कृति पूरे भारत का गौरव है। दंतेश्वरी माता से कामना करता हूं कि छत्तीसगढ़ राज्य विकास पथ पर तीव्र गति से अग्रसर रहे। (Chhattisgarh Foundation Day)

राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है। स्थापना के बाद बीते सालों में छत्तीसगढ़ ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो। (Chhattisgarh Foundation Day)

Back to top button
error: Content is protected !!