Google Analytics —— Meta Pixel

बलरामपुर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM साय ने जताया दुख

Accident in Balrampur: बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बुढ़ाबगीचा लडुआ गांव के पास हुई है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के साथ-साथ घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:- Raipur South by Election : ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर को,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से की अपील, तैयारियां तेज

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग पर गंभीर सड़क हादसे में स्कार्पियों सवार 8 लोगों के दुखद निधन की सूचना प्राप्त हो रही है। परम पिता परमेश्वर दिवंगत जनों को अपने श्री चरणों में स्थान देवें। (Accident in Balrampur)

बेकाबू होकर तालाब में गिरी कार 

जानकारी के मुताबिक एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार राजपुर कुसमी मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान कार बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार एक तालाब में गिर गई, जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। डबरी में डूबे वाहन को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतकों महिला और बच्ची भी शामिल हैं। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल है, जो कि कुसमी विकासखंड के लरिमा के रहने वाले थे।(Accident in Balrampur)

दिवाली के बाद लौट रहे थे घर

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग दीपावली मनाने गांव आए थे जो दीपावली के बाद स्कार्पियों से वापस सूरजपुर जाने के लिए रवाना हुए थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में एक बच्ची और महिला समेत 8 लोग शामिल है, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।इससे पहले बलरामपुर में धनतेरस के एक दिन पहले भी हादसा हुआ था। दरअसल, दो बाइक में टक्कर हो गई थी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी। जबकि एक महिला घायल थी। (Accident in Balrampur)

Back to top button
error: Content is protected !!