Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 12 जनवरी को चार मंत्रियों के विभागों से संबंधित बजट तैयारियों की करेंगे समीक्षा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री गणों के साथ वर्ष 2022-23 की बजट की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे। बघेल पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा इसके बाद मुख्यमंत्री अपने विभागों की बजट तैयारी की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़े:Omicron diet: कोरोना के लक्षण दिखते ही खाना शुरू कर दें ये चीजें, नहीं आएगी अस्पताल की नौबत

मुख्यमंत्री बघेल शाम 4:40 बजे अपने निवास कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 5:00 बजे बीरगांव पहुंचेंगे और वहां बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।बघेल शाम 5:50 बजे अपने निवास कार्यालय लौट आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!