Amit Josh Encounter : साय सरकार में पहला एनकाउंटर, मारा गया बदमाश अमित जोश

Amit Josh Encounter : साय सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में पहला एनकाउंटर शुक्रवार को हुआ. यहां दुर्ग पुलिस ने गैंगस्टर अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. उस पर 35 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज थे. अमित जोश हत्या के मामले में जेल की हवा भी खा चुका है. ये मुठभेड़ जयंती स्टेडियम के पास तब हुई जब पुलिस मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने गई थी. तभी उसने पुलिस पर फायर खोल दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया . मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है.

यह भी पढ़े :- आतंकवाद से लड़ने के लिए बनाएंगे इकोसिस्टम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
बताया जा रहा है कि अमित जोश भिलाई के ही ग्लोब चौक पर इसी साल 25-26 जून को हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी है. तब उसने दो लोगों पर जानलेवा हमला किया था. इसके बाद से ही वो करीब 4 महीने से फरार था.
पुलिस को दो दिन पहले ही खबर मिली कि अमित जोश भिलाई आया हुआ है.इसके बाद एसएसपी जितेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर पुलिस ने टीम बनाई और अमित जोश की घेराबंदी की. बताया जा रहा है कि इस दौरान जयंती स्टेडियम के सामने बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. पहले तो पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दावा किया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान डीएसपी हेम प्रकाश नायक की गाड़ी में गोली लगी है. (Amit Josh Encounter)
एनकाउंटर के बाद दुर्ग एसएसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिनों से इनपुट आ रहे थे कि अमित जोश शहर में आया हुआ है. (Amit Josh Encounter)



