Chhattisgarh : मरीज के परिजनों से कराई अस्पताल की सफाई, स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबित

Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को Chhattisgarh के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती, 16 नवंबर से शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षण
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है।
यह भी पढ़े :- भगवान सहस्त्रबाहु के रास्ते पर आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया है। (Chhattisgarh News)



