Parliament Winter Session : शीतकालीन सत्र में ये 16 विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार, वक्फ विधेयक पर रहेगी निगाहें
Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) के शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में हंगामा होने के आसार लगाए जा रहे है। मालूम हो कि, 25 नवंबर से शुरू होने वाला सत्र 20 दिसंबर 2024 को समाप्त होगा। शीत सत्र (Parliament Winter Session) के दौरान सरकार वक्फ संशोधन बिल को पारित कराने का प्रयास करेगी। सत्र के दौरान सरकार ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल भी पेश कर सकती है।
ये 16 विधेयक कर दिए है सूचीबद्ध
सरकार ने सोमवार से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। इनमें 5 नए विधेयक भी शामिल हैं। इन 5 नए प्रस्तावित कानूनों में एक सहकारी विश्वविद्यालय स्थापना से जुड़ा विधेयक भी है। लंबित विधेयकों में वक्फ (संशोधन) विधेयक भी शामिल है जिसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति द्वारा लोकसभा में अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। समिति को शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा।
“एक राष्ट्र एक चुनाव” विधेयक नहीं
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित “एक राष्ट्र एक चुनाव” से जुड़ा कोई विधेयक फिलहाल सूचीबद्ध नहीं है। मंत्रिमंडल इस रिपोर्ट को मंजूरी दे चुका है। सरकार द्वारा सूचीबद्ध अन्य विधेयक पंजाब न्यायालय (संशोधन) विधेयक है। इसके अलावा, तटीय नौवहन विधेयक और भारतीय बंदरगाह विधेयक को भी पेश और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है। वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक सहित 8 विधेयक लोकसभा में लंबित हैं। 2 अन्य राज्यसभा के पास हैं।
सरकार की क्या रहेगी कोशिश?
नरेंद्र मोदी सरकार संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पांच नए विधेयक लाने और विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित दस विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी. इस सत्र में मणिपुर में हिंसा और सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच के खिलाफ आरोपों को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच ताजा टकराव होने की संभावना है . (Parliament Winter Session)



