IPL 2025 Mega Auction : आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, 577 खिलाड़ियों की किस्मत को होगा फैसला
IPL 2025 Mega Auction : दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है आईपीएल। इस लीग में खेलने की तमन्ना हर प्लेयर की होती है। यहां खेलकर कई स्टार प्लेयर्स ने अपने करियर बनाया है। आईपीएल युवा प्लेयर्स को प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है, जिससे वह करियर में आगे बढ़ सके। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को आयोजित होगा। जिस पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 6.76 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, CM साय ने कहा- मोदी की गारंटी के हिसाब से कर रहे खरीदी
सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा इवेंट का आयोजन होगा। दो दिनों तक चलने वाले ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
आज कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी, जबकि कई खिलाड़ियों को अनसोल्ड रहना पड़ेगा। मेगा ऑक्शन में 366 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। 204 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे।
ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) लिस्ट में 81 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। इसी तरह 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.50 करोड़ है। वहीं, 18 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.25 करोड़ रुपए, 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइज एक करोड़ रुपए, 92 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 75 लाख, 8 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50 करोड़ रुपए, 5 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 40 करोड़ रुपए और 320 खिलाड़ियों को बेस प्राइज 30 लाख रुपए है।
सबसे पहले मार्की प्लेयर्स पर लगेगी बोली
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। सबसे पहले मार्की प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। इस बार 12 मार्की खिलाड़ी हैं। इनमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे प्लेयर्स शामिल हैं।
स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं लाइव मुकाबला
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं इस मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। दूसरी तरफ अगर रिटेंशन की बात करें, तो IPL रिटेंशन में सभी टीमों ने कुल 46 प्लेयर्स को रिटेन किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के पास कोई भी RTM करने का मौका नहीं होगा, क्योंकि इन टीमों 6-6 प्लेयर्स रिटेन कर लिए हैं। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 4 आरटीएम करने का चांस है। उसने दो ही प्लेयर्स को रिटेन किया था।



