Google Analytics —— Meta Pixel

हम सहकार से समृद्धि के मंत्र पर चल रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Global Cooperative Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में वैश्विक सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन का वैश्विक सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। भारत में हम सहकारिता आंदोलन का विस्तार कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस सम्मेलन के माध्यम से हमें भारत की भविष्य की सहकारी यात्रा के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही, भारत के अनुभवों से वैश्विक सहकारी आंदोलन को 21वीं सदी के उपकरण और एक नई भावना मिलेगी। हम ‘सहयोग से समृद्धि’ के मंत्र पर चल रहे हैं। आज भारत में लगभग 8 लाख सहकारी समितियां हैं यानी हर चौथी सहकारी समिति भारत में है।

यह भी पढ़ें:- PAN 2.0 Project : QR कोड वाले नए PAN कार्ड जारी करेगी सरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें इसकी खासियत

उन्होंने कहा कि उनका दायरा उनकी संख्या की तरह ही विविध और व्यापक है। सहकारी समितियां लगभग 98% ग्रामीण भारत को कवर करती हैं। लगभग 30 करोड़ लोग सहकारी क्षेत्र से जुड़े हैं। आजादी के आंदोलन को भी सहकारिता ने प्रेरित किया है। इससे आर्थिक सशक्तिकरण में तो मदद मिली ही साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को एक सामूहिक मंच भी मिला। महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज ने सामुदायिक भागीदारी को फिर से नई ऊर्जा दी। उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग जैसे क्षेत्रों में एक नया आंदोलन खड़ा किया और आज खादी और ग्रामोद्योग को ​हमारी सहकारिता ने बड़े-बड़े ब्रांड से भी आगे पहुंचा दिया है। (Conference at Bharat Mandapam)

भारत के करीब 98% हिस्से को कवर करती है सहकारिता: PM

PM मोदी ने कहा कि ग्रामीण भारत के करीब 98% हिस्से को सहकारिता कवर करती है। करीब 30 करोड़ लोग यानी भारत में हर पांच में से एक भारतीय सहकारिता सेक्टर से जुड़ा है। आज भारत में 2 लाख हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी हैं। पिछले कुछ साल में हमने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत किया है, इसमें सुधार किया है। आज सहकारी बैंकों में 12 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। सहकारी बैंकों को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार ने कई सुधार किए हैं। पहले ये बैंक आरबीआई के दायरे से बाहर थे. हमने उन्हें आरबीआई के अधीन लाया। (Conference at Bharat Mandapam)

को-ओपरेटिव का बहुत बड़ा रोल: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी फ्यूचर ग्रोथ में को-ओपरेटिव का बहुत बड़ा रोल देखता है, इसलिए हमने बीते 10 वर्षों में को-ओपरेटिव से जुड़े पूरे इकोसिस्टम को परिवर्तन करने का काम किया है। हमारा प्रयास है कि सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जाए। इसी लक्ष्य के साथ भारत सरकार ने अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाई। जो देश, जो समाज जितनी अधिक भागीदारी महिलाओं को देगा उतनी तेजी से ग्रो करेगा। भारत में आज महिला नेतृत्व वाला विकास का दौर है, हम इस पर बहुत फोकस कर रहे हैं और सहकारी क्षेत्र में भी महिलाओं की बड़ी भूमिका है। आज भारत के सहकारी क्षेत्र में 60 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी महिलाओं की है। (Conference at Bharat Mandapam)

अनाज भंडारण योजना पर काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना पर काम कर रहा है। यह योजना हमारी सहकारी समितियों द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत हम पूरे देश में गोदाम बना रहे हैं, जहां किसान अपनी उपज का भंडारण कर सकेंगे. इसका सबसे ज्यादा फायदा सीमांत किसानों को होगा। भारत का ये मानना है कि सहकारिता से वैश्विक सहयोग को नई ऊर्जा मिल सकती है। विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों को जिस प्रकार की ग्रोथ की जरूरत है, उसमें सहकारिता मदद कर सकती है। आज जब मैं आप सबका स्वागत कर रहा हूं, तो मैं ये अकेला नहीं कर रहा हूं, मैं ये नहीं कर सकता। मैं आप सबका स्वागत सभी किसानों, मछुआरों, स्वयं सहायता समूहों की 10 करोड़ महिलाओं, 8 लाख से अधिक सहकारी संस्थाओं की तरफ से करता हूं। (Conference at Bharat Mandapam)

Back to top button
error: Content is protected !!