Google Analytics —— Meta Pixel

नशीली दवा बेचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: डिप्टी CM विजय शर्मा

Home Minister Vijay Sharma: डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नशे को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशीली दवाओं के सेवन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। डिप्टी CM ने प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय और सेवन पर वैधानिक कार्रवाई करने समेत नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग का पोर्टल किया लॉन्च, मॉनिटरिंग और समीक्षा में होगी सहूलियत

बैठक में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए। डिप्टी CM शर्मा ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि नशीली दवाओं के नियंत्रण के लिए मेडिकल दुकानों का नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण करें। साथ ही ऐसे मेडिकल शॉप जो अवैधानिक नशीली दवाओं के कारोबार में संलग्न है उन पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करें। ऐसे दुकानदारों पर FIR करें और गिरफ्तारी की भी कार्रवाई करें। गृहमंत्री ने नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों का सहयोग लेने की भी बात कही है। (Home Minister Vijay Sharma)

बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नियंत्रक खाद्य-औषधि को पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम बनाकर लगातार दवाई दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव वित्त एवं सामान्य प्रशासन और नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन चंदन कुमार समेत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (Home Minister Vijay Sharma)

Back to top button
error: Content is protected !!