Sambhal Violence : ‘हिंदुओं को मार दो’, संभल में हिंसा भड़काने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हालिया हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में अब तक कुल 28 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फरहत है, जो घटना के समय हिंसा में शामिल था। उसे विशेष टीम ने गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े :- Sambhal Violence : ‘हिंदुओं को मार दो’, संभल में हिंसा भड़काने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी बहुत बड़ी मानी जा रही है। आरोपी ने दंगा होने का बाद एक वीडियो बनाया था और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करवाया था। वायरल वीडियो में आरोपी ने कहा था कि हिंदुओं को मार दो…उधर, संभल में अगले 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज और चंदौसी कोर्ट में सुनवाई की वजह से जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
आपको बता दें कि संभल में हाल ही में हुई हिंसा (Sambhal Violence) के बाद पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की थी। हिंसा के दौरान कई दुकानों को आग के हवाले किया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की थी और अब तक कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद
संभल में हालात अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हैं। संभल में अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जुम्मे की नमाज और चंदौसी कोर्ट में सुनवाई के कारण इंटरनेट सेवा बंद करने की फैसला लिया है। संभल हिंसा पर मुरादाबाद कमिश्नर ने कहा कि अभी हालात पूरी तरह से ठीक नहीं हैं।
100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी
संभल में हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन में है। सरकार ने उपद्रवियों के पोस्टर लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद 74 दंगाइयों की पहचान कर ली गई है, अब तक 100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी किए गए। इनमें ज्यादातर लोगों के हाथ में पत्थर दिख रहे हैं। नकाबपोशों ने हिंसा के दौरान अपने मुंह बांध रखे थे। पुलिस ने दंगाइयों की पहचान में लोगों से मदद मांगी है। पुलिस ने कुछ महिला पत्थरबाजों के भी पोस्टर जारी किए गए हैं। हिंसा के दौरान महिलाओं ने भी छत से पत्थर बरसाए थे। बर्क के घर के पास कुछ महिलाएं पत्थर बरसा रही थी।
पुलिस दंगाईयों की पहचान करने के लिए वीडियो, CCTV और ड्रोन फुटेज को खंगाला रही है। इसके आधार पर आगे और भी पोस्टर जारी किए जाएंगे। सड़कों पर पोस्टर और होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से ही की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का आकलन जारी है। (Sambhal Violence)



