Google Analytics —— Meta Pixel

Maharashtra New Cm : महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को बनेगी नई सरकार, सीएम की दौड़ में फडणवीस सबसे आगे

Maharashtra CM Oath Ceremony : महाराष्ट्र में नये मुख्यमंत्री के नाम पर गतिरोध बरकरार है. भारी बहुमत से जीत के बाद महायुति गठबंधन में मंथन चलता रहा. भले ही दबी जबान में सभी देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया जा रहा हो लेकिन, उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़े :- Bangladeshi Hindu Attacked : हिंदू और तिरंगे के सम्मान में, कोलकाता के डॉक्टर मैदान में, कहा – बांग्लादेश के मरीज न भर्ती होंगे, न उनका इलाज होगा, पढ़े पूरी खबर

इस बीच बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार (30 नवंबर) देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे बताया. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नयी सरकार पांच दिसंबर (Maharashtra CM Oath Ceremony) को बनेगी।

दरअसल, 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसीपी) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी. बीजेपी 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. शिंदे की शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीट से संतोष करना पड़ा. हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भी अगले मुख्यमंत्री के नाम पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

रविवार को हो सकती है बैठक
शिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब यह संभवतः रविवार को होगी। (Maharashtra CM Oath Ceremony)

Back to top button
error: Content is protected !!