छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे CM साय, कहा- सफलता के लिए ज्ञान ही बुनियाद

Nalanda Campus in Raigarh: रायगढ़ अंचल के युवाओं को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 दिसंबर यानी आज इसका भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ज्ञान आधारित समाज में उज्ज्वल भविष्य के लिए असीम संभावनाएं होती है। आज अगर हम वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य में देखें तो समाज में जिन्हें चेंज मेकर के रूप में देखा जाता है उन सभी ने ज्ञान को अपनी सफलता का आधार बनाया। सफलता के स्थापित मापदंडों के अलावा आज तकनीक आधारित उद्यमिता में सफलता के जो मुकाम तय किए जा रहे हैं, ज्ञान ही उसकी बुनियाद है।
यह भी पढ़ें:- मेरे शपथ ग्रहण से पहले इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो मिडिल ईस्ट में तबाही ला दूंगा, ट्रंप ने हमास को दिया अल्टीमेटम
CM साय ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो वे अपने भविष्य की मजबूत राह बना सकते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी कि रायगढ़ में नालंदा परिसर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी। इसमें वह सारी सुविधाएं होगी, जो अमूमन बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में देखने को मिलती है। इसमें आने वाले समय के मांग और जरूरतों के अनुसार सुविधा संसाधन होंगे। यहां अध्ययन-अध्यापन का एक ऐसा इको सिस्टम छात्रों को मिलेगा, जिससे वे खुद को प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर सके। (Nalanda Campus in Raigarh)
प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर
उन्होंने कहा कि रायगढ़ के मरीन ड्राइव में सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण होगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा। इसके लिए नगर निगम और एनटीपीसी के मध्य 42 करोड़ 56 लाख का करार हुआ है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर टेंडर जारी कर दिया गया है। नालंदा परिसर स्मार्ट लाइब्रेरी और स्टडी जोन होगा। हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। स्मार्ट लर्निंग पर फोकस होगा। 24×7 वाईफाई और इंटरनेट की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। (Nalanda Campus in Raigarh)
135 करोड़ 09 लाख के विकासकार्यों की सौगात
5वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी के लिए एक किड्स स्टडी जोन और किड्स लाइब्रेरी भी अलग से तैयार होगा, जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा। कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर रायगढ़ को 135 करोड़ 09 लाख के विभिन्न विकासकार्यों की सौगात भी देंगे। इसमें 97 करोड़ 51 लाख के 69 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। (Nalanda Campus in Raigarh)
CM साय ने किया ट्वीट
CM साय ने ट्वीट कर कहा कि रायगढ़, अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के साथ अब शिक्षा में भी नई ऊंचाईयां छूने को तैयार है। हमारी सरकार नालंदा परिसर लाइब्रेरी के माध्यम से रायगढ़ को ‘शिक्षागढ़’ और छत्तीसगढ़ को ‘ज्ञान का केंद्र’ बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित शिक्षा, शोध और नवाचार का आदर्श केंद्र बनेगा। यह पहल प्रदेश के युवाओं को सफलता के नए शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। (Nalanda Campus in Raigarh)



