Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस पर हमलावर हुई NDA, जानिए किसने क्या कहा…?

NDA Attacks Congress: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले कांग्रेस का पर्चा-पर्चा उखेर दिया और बताया कि हमारी सरकार ने संविधान में जो परिवर्तन किए वो गरीबों के लिए किए। समान नागरिक संहिता को कांग्रेस ने रोका, हम इसे लाएंगे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस हमेशा से कैसे संविधान की हत्या करती रही है, उसे उजागर किया है, जिसने संविधान की रचना की, संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर को न जाने कितनी ही बार अपमानित किया गया। ये सारे पाप कांग्रेस ने किए हैं।

यह भी पढ़ें:- विपक्ष ने PM मोदी के भाषण को बताया निराशाजनक, अखिलेश ने 11 संकल्प को कहा जुमला

उन्होंने कहा कि जब देश संविधान का 25वां वर्ष मना रहा था तब आपातकाल थोप दिया गया था, संविधान की हत्या कर दी गई थी। 50 साल होने पर भी कांग्रेस ने ऐसे संविधान संशोधन किए, जो इस देश के लोकतंत्र पर आघात थे। ये सारी बातें प्रधानमंत्री ने रखी। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक जो पार्टी इस देश पर राज कर रही थी उन्होंने इस देश के गरीबों के लिए, किसान के लिए और युवा के लिए क्या किया? भाजपा की सरकार है जो फसलों पर पहली बार बीमा लेकर आई, जो गांवों में भी सड़के बनाने का काम कर रही है, ये भाजपा की सरकार है, जिसने MSP लागत का डेढ़ से दो गुना किया। आखिर क्या काम किया कांग्रेस की सरकारों ने? उनके समय पर किस दर पर लोन दिया जाता था। (NDA Attacks Congress)

कांग्रेस बाबा साहेब का अपमान करती रही: बैरवा

जोशी ने कहा कि सारी सुविधाएं जो दी गई हैं वो भाजपा सरकार के शासन और PM मोदी के नेतृत्व में दी गई है। पिछले 60 सालों में जो काम किसानों के हित में नहीं हुए हैं, उससे ज्यादा काम पीएम मोदी की सरकार में पिछले 11 सालों में हुए हैं। राजस्थान के डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को लेकर दुष्प्रचार किया। कांग्रेस सरकार हमेशा संविधान पर टिप्पणियां करती रही है, हमारे बाबा साहेब का अपमान करती रही है। भारतीय संविधान और बाबा साहब अंबेडकर को अगर सम्मान देने का काम किया है तो हमारी मोदी सरकार ने किया है। पीएम मोदी का एक मिशन और विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित राज्य बनाया जाए। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। राजस्थान की सरकार उनके इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। (NDA Attacks Congress)

प्रधानमंत्री ने विस्तार से कांग्रेस पार्टी को आइना दिखाया: ललन

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण संविधान को ना मानने वाला था। वहीं प्रधानमंत्री ने पूरे देश के सामने कांग्रेस के ऊपर से पर्दा हटाने का काम किया। संसद में कभी 35-ए आया ही नहीं और ये कानून बन गया। इससे ज्यादा संविधान की अवमानना कौन कर सकता है?। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह ऐतिहासिक भाषण था। विपक्ष को सीखना चाहिए कि जब कथनी और करनी में अंतर नहीं होता तो भाषण कैसे दिया जाता है। प्रधानमंत्री की शालीनता की चर्चा हो रही है। जैसे उन्होंने विपक्ष का न तो नाम लिया और न ही उन्हें अपनी चर्चा में लाए। वो 11 संकल्प बहुत बड़ी चर्चा का विषय हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विस्तार से कांग्रेस पार्टी को आइना दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से आज तक जब तक शासन में रही तब तक किस तरह संविधान की उन्होंने धज्जियां उड़ाई। संविधान के प्रति उनका कोई मान नहीं है। (NDA Attacks Congress)

आपातकाल संवैधानिक यात्रा का सबसे काला अध्याय: रविशंकर

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपातकाल देश की संवैधानिक यात्रा का सबसे काला अध्याय है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोगों के अधिकार छीने गए, विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया गया, सेंसर लगाया गया। ये (विपक्ष) हमसे बात करते हैं?। जब 75 साल की बात कर रहे हैं तो (आपातकाल के) काले अध्याय को बताना जरूरी है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान और देश को छोड़कर स्वयं के लिए काम किया। ‘देश हमें सब कुछ देता है, हम भी तो उसे कुछ देना सीखें’, इस भाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई दशकों तक जिन्होंने सरकार में रहते हुए केवल परिवार को बढ़ाने का काम किया। यह विचारों में बहुत बड़ा भेद है, जिसे प्रकट करने की आज कोशिश की गई। (NDA Attacks Congress)

कांग्रेस को हकीकत से रूबरू करवाया: जगदंबिका

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को सिर्फ सच्चाई और हकीकत से रूबरू करवाया है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान को समय-समय पर बदलने और संशोधित करने का प्रयास भी किया तो केवल अपनी सीट बचाने के लिए। आज इस चर्चा में साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राहुल गांधी संविधान की दुहाई देते हैं लेकिन उन्होंने समय-समय पर इसी संविधान का अपमान किया है और उन्होंने सिर्फ सत्ता पाने के लिए इसका संशोधन किया। जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा कि संविधान को लेकर समय-समय पर सभी दलों के नेता अपने-अपने विचार रखते रहे हैं। कोई भी दल कोई भी व्यक्तियों का समूह वर्तमान संविधान से अलग नहीं जा सकता, न इसका विरोध कर सकता है और न ही इसमें बदलाव कर सकता है। (NDA Attacks Congress)

राहुल गांधी का भाषण मेरी समझ के परे: पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर कहा कि मेरी समझ के परे हैं कि वे उस पार्टी के नेता हैं, जो आजादी के बाद अधिकांश समय तक सत्ता में रही और आज वे ये सारी बातें और वादे कर रहे हैं। आप इतने साल से कर क्या रहे थे? आज से 10 साल पहले भी तो आपकी सरकार थी, उस समय आप जातीय जनगणना करवा सकते थे। विपक्ष में जाकर इनकी भाषा बदल जाती है। सत्ता में रहकर सत्ता के सुख को भोगने के अलावा उन्होंने और उनके परिवार ने कभी कुछ नहीं किया। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी वह दिन भूल गए हैं जब उन्होंने खुद मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली अपनी सरकार द्वारा पारित विधेयक को फाड़ दिया था। राहुल गांधी ने उसी दिन संविधान की धज्जियां उड़ाईं थी। (NDA Attacks Congress)

विदेश में जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या संदेश देना चाहते हैं, विदेश में जाते हैं तो देश के खिलाफ। देश में आते हैं तो समाज को तोड़ने का काम करते हैं। राहुल गांधी को इतिहास नहीं पता है। जिस राहुल गांधी के परिवार में सिर्फ संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं, उनकी दादी कई बार तानाशाह बनीं और वे दूसरों को नसीहत देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भी संविधान का सहारा लिया तो गरीबों के लिए लिया और कांग्रेस ने जब भी सहारा लिया, तो तानाशाही के लिए लिया, अपने लिए लिया। (NDA Attacks Congress)

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को घेरा

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जिस किताब को साथ में लेकर चलते हैं। इसमें राहुल गांधी के परिवार और उनकी पार्टी की सच्चाई है। प्रस्तावना सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने लिखी है, उन्होंने लिखा है कि संविधान देश के बुद्धिमान लोगों ने बनाया है, लेकिन शुक्र है कि इसमें नेहरुवियन सोच का प्रभाव नहीं था, जिन्होंने एक के बाद एक सरकार को प्रभावित किया। उन्होंने आगे लिखा है कि अगर संविधान की ताकत न होती तो हिंदुस्तान के आम नागरिक को आपातकाल जैसे काले अध्याय से मुक्ति नहीं मिलती। (NDA Attacks Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!