Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर पहुँचे भाटापारा विकासखंड,धान खरीदी, टीकाकरण केंद्रों सहित गौठानो का लिया जायजा

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह आज भाटापारा विकासखंड के अंर्तगत विभिन्न गावों में पहुँचकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत धुर्राबांधा के धान उपार्जन केंद्र,ग्राम पौसरी एवं गुडेलिया में कोविड टीकाकरण केंद्र एवं ग्राम गुडेलिया के गौठान में पहुँचकर निरीक्षण कर वस्तु स्थिती का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात कर खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।इस दौरान उपस्थित किसानों ने बताया कि अभी तक यहां किसी भी तरीके से समस्या नही हुई है।

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर पहुँचे भाटापारा विकासखंड,धान खरीदी, टीकाकरण केंद्रों सहित गौठानो का लिया जायजा
फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा

कलेक्टर ने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि सोसायटी में जीतने भी पंजीकृत किसान है उनका पूरा धान निर्धारित अवधि तक खरीद लिया जाएगा। कोई भी किसान धान खरीदी से वंचित नही होगा। कलेक्टर सिंह ने उपार्जन केंद्र के प्रभारी अधिकारी को 22 से 24 जनवरी में बारिश की संभावना बतायी गयी है। उसके लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : 22, 23 एवं 24 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

कलेक्टर ने ग्राम पौसरी एवं गुडेलिया के टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर टीकाकरण के स्थिती का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोविड का संक्रमण बहुत बढ़ रहा है इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। जितने लोग गांव में टीकाकरण के लिए बच गए है आप उन्हें अवश्य टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम गुडेलिया के गौठान पहुँचकर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत मलाला एवं चप्पल निर्माण के लिए लगाएं गये यूनिट का अवलोकन किया। इसके साथ ही महिला स्व सहायता समूह द्वारा कड़क नाथ मुर्गी पालन,मशरूम, बाड़ी में लगाए हुए हल्दी प्लांट,फलदार प्लांट,वर्मी कम्पोस्ट टाका एवं चारागाह का भी अवलोकन किया।

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर पहुँचे भाटापारा विकासखंड,धान खरीदी, टीकाकरण केंद्रों सहित गौठानो का लिया जायजा
धान खरीदी केंद्र

इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने महिला स्व सहायता समूह के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस तरह व्यवस्थित गौठान के लिए ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह एवं गौठान प्रबंधन समिति समेत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश देते हुए कहा की सभी गौठानो में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी सतत रूप से जारी रहना चाहिए।

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर पहुँचे भाटापारा विकासखंड,धान खरीदी, टीकाकरण केंद्रों सहित गौठानो का लिया जायजा
कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण

यह गरीब वर्ग के लिए एक अतिरिक्त आमदनी का जरिया है। इस कार्य मे किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।इस दौरान ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों,एसडीएम लवीना पांडेय, जनपद पंचायत सीईओ सी पी पात्रे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारी,चरवाहा एवं किसान उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!