Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : DSP ने डॉक्टर की पत्नी को पीटा किया, रेप हुआ फरार, FIR दर्ज , आरोपी सुकमा में है SDOP

Chhattisgarh पुलिस में सुकमा में पदस्थ एसडीओपी पर दुर्ग के एक डॉक्टर की पत्नी ने रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी पीड़ित महिला का रिश्तेदार भी है इसलिए उसका उनके घर में आना-जाना लगा रहता था। आरोपी ने पहले महिला को पीटा फिर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद दुर्ग के मोहन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े :- IAS Officers Transfer: 2 IAS अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, अमित कटारिया हेल्थ सेक्रेटरी बनाए गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार Chhattisgarh पुलिस में एसडीओपी तोमेश वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आए थे। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुके भी थे। इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी।

पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7:30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया। पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही एसडीओपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद तोमेश वहां से भाग गया।

मानसिक तनाव और शिकायत दर्ज

पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसका पति पाटन से लौटा तो उसने पूरी आपबीती बताई। पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर बात दबाई कि इससे बदनामी होगी लेकिन उस वारदात के बाद महिला एकदम चुपचाप रहने लगी। महिला किसी से ढंग से बातचीत भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!