Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी की शिकायत के बाद गृहमंत्री का बड़ा एक्शन, भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द, पढ़े पूरी खबर

POLICE RECRUITMENT CANCELLED : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह आदेश जारी किया। आपको बता दे कि राजनांदगांव में चल रहे पुलिस भर्ती पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद एक पुलिस आरक्षक ने खुदुकशी कर ली थी।

यह भी पढ़े :- Sushasan Divas : मुख्यमंत्री साय ने किया भारत रत्न अटल बिहारी का पुण्य स्मरण, कहा- छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिला में चल रहे पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू से सवालों के घेरे में रही। भर्ती प्रक्रिया में अपात्रों की भर्ती को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल कुछ आरक्षकों को जांच के दायरे में रखा गया। इन्हीं में से एक आरक्षक ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का निर्देश

इन गिरफ्तारियां के बाद जांच प्रक्रिया को और तेज किया गया था और अब आज यानी 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृहमंत्री ने राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निरस्त करने का निर्देश जारी कर दिया है। (POLICE RECRUITMENT CANCELLED)

सात लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की जा चुकी है, लगातार गिरफ्तारी का कार्य जारी है सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आने वाले समय में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस आरक्षक भर्ती निष्पक्ष तरीके से हो इसको लेकर लगातार कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है। (POLICE RECRUITMENT CANCELLED)

Back to top button
error: Content is protected !!