Chhattisgarh : घर में फटा सिलेंडर, 3 लोगों की मौत, पूरा परिवार जल गया जिंदा, चारों ओर मची चीख-पुकार
Chhattisgarh : प्रदेश के राजनांदगांव में आज दोपहर हड़कंप मच गया. यहां बसंतपुर थाना इलाके के भवरमरा गांव में सिलेंडर फट गया. इस हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया. माता, पिता और बेटी की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि आसपास के घरों की भी दीवारें हिल गईं. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर, पुलिस ने भी लोगों के बयान दर्ज किए हैं. सिलेंडर फटने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है.
घर में भीषण आग लग गई
जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सिन्हा परिवार के घर अचानक सिलेंडर फट गया। धमका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर मालिक भागवत सिंन्हा 38 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और उनकी पुत्री 3 वर्षीय बालिका की जिंदा जलने से मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा, एक महीने में सबसे ज्यादा 2 लाख 32 हजार यात्रियों ने किया सफर
बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना के दौरान लोगों में चीख-पुकार मंच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस भी सूचना मिलते मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। ब्लास्ट के झटके से आसपास की दीवारें भी क्रेक हो गई है। पुलिस ने आग की लपटों के दौरान लोगों को दूर किया है। (Chhattisgarh )
फिलहाल आगजनी कैसे हुई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है। वहीं, एक ही घर के तीन लोगों की जलकर मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। (Chhattisgarh )



