Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs AUS 4th Test : ना रोहित चले, ना विराट, मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, अब भी 307 रन की दरकार

IND vs AUS 4th Test : बॉक्सिंग डे टेस्‍ट आखिरी दिन सोमवार को रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेलबर्न टेस्‍ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए और ऑस्‍ट्रेलिया को 105 रन की बढ़त मिली। फिर ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी पांचवें दिन 234 रन पर खत्‍म हुई और भारत को आखिरी दिन 340 रन का लक्ष्‍य मिला। भारत ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर महज 33 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े :- PM Modi Praised Bastar Olympic : PM मोदी ने की बस्तर ओलिंपिक की तारीफ, कहा- बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के 340 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए आखिरी दिन लंच तक शीर्ष तीन बल्‍लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। रोहित शर्मा 6, केएल राहुल शून्‍य और विराट कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत को अब 307 रन की दरकार है।

रोहित शर्मा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

सबसे पहले बात कप्तान रोहित शर्मा की, जो इस दौरे पर अपनी पिछली 4 पारियों में तो मिडिल ऑर्डर में खेले लेकिन जब रन नहीं बने तो मेलबर्न में अपनी फेवरेट पोजिशन यानी ओपनिंग पर लौट आए. हालांकि, ऐसा कर भी रन उनसे दूर ही रहा. मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 5 गेंदों में 3 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 40 गेंदें जरूर खेली मगर 9 रन से ज्यादा नहीं बना सके. 340 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित के तौर पर भारत को मेलबर्न में पहला झटका लगा। (IND vs AUS 4th Test)

बड़े टारगेट के आगे रोहित ने ही सस्ते में दम नहीं तोड़ा. विराट कोहली का भी हाल वैसा ही रहा. विराट क्रीज पर आए तो उम्मीद बनकर थे, मगर भारत की ये उम्मीद टूटी भी उतनी ही जल्दी. कहने को टीम के सीनियर, सबसे अनुभवी, लेकिन जब मैच का सबसे अहम पड़ाव आया, टीम को कोहली से विराट पारी की सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो उनके बल्ले से निकले सिर्फ 5 रन. मेलबर्न टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली इसी मामूली स्कोर पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। (IND vs AUS 4th Test)

Back to top button
error: Content is protected !!