CHHATTISGARH LIQUOR SCAM : आज हो सकता है शराब घोटाले के राज का पर्दाफ़ाश, ED ऑफिस पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूछताछ जारी
CHHATTISGARH LIQUOR SCAM : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा पर कसता जा रहा है। पूछताछ के लिए ईडी के बुलावे के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. उनके बेटे हरीश कवासी को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
यह भी पढ़े :- नए साल में नंदनवन जंगल सफारी बना आकर्षण का केंद्र, 6 हजार पर्यटकों ने उठाया आनंद
28 दिसंबर को हुई छापेमारी
ED ने 28 दिसंबर को कवासी लखमा, हरीश लखमा, सुशील ओझा और ओएसडी जयंत यादव समेत सात स्थानों पर छापे मारे थे। इस दौरान 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले से संबंधित अहम सबूत मिले हैं।

शराब घोटाला में ईडी की जांच
28 दिसंबर को ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी और उनसे जुड़े लोगों के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की. इसके अलावा धमतरी सहित सात जिलों में ईडी ने रेड मारी. जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें शराब घोटाला से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कुछ टेक्निकल जानकारी मिली हैं. उसी को आधार बनाकर ईडी ने कवासी लकमा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय बुलाया। (CHHATTISGARH LIQUOR SCAM)
यह भी पढ़े :- करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बताया था कि उन्हें और पुत्र सहित अन्य को ईडी कार्यालय तलब किया गया है। साथ ही कहा कि वह अनपढ़ आदमी हैं, आबकारी अधिकारी ए.पी. त्रिपाठी और उनके ओएसडी ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोलते थे वह उसमें हस्ताक्षर कर देते थे। लखमा के अनुसार घोटाले का मास्टरमाइंड एपी त्रिपाठी है। इसमें कितने करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। (CHHATTISGARH LIQUOR SCAM)



