IND vs AUS Sydney Test : सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया बेहाल, पहली पारी में 185 रनों पर ढेर
इस मैच से रोहित शर्मा ने खुद को बाहर रखा था, जबकि कप्तान बुमराह हैं
IND vs AUS Sydney Test : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। जब रोहित शर्मा गैरहाजिर थे, इसलिए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद जैसे ही रोहित की वापसी होती है, जसप्रीत बुमराह बतौर खिलाड़ी नजर आते हैं। लेकिन वे शानदार खेल दिखाने में कामयाबी हासिल करते हैं। इसके बाद सीरीज के आखिरी मैच में एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी जाती है।
हालांकि इस बार स्थिति बदली हुई है। रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर बुमराह को कमान सौंपी गई है। भारतीय टीम ने अपने पहली पारी में बड़ा स्कोर तो नहीं बनाया, हालांकि जसप्रीत बुमराह एक छोटी, लेकिन विस्फोटक पारी खेल गए। इसके साथ ही बुमराह ने इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
मैदान पर उतरते ही विराट कोहली की हूटिंग
राहुल अच्छी गेंदों को छोड़कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन मिचेल स्टार्क की एक गेंद ने उन्हें ललचा दिया और स्क्वेयर लेग पर उन्होंने सैम कोंस्टास को कैच थमाया। जायसवाल (10) ने आन ड्राइव के साथ शुरुआत की। उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में ब्यू वेबस्टर को कैच दे दिया जो अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। इस तरह से टीम इंडिया का स्कोर 57 रन पर 3 विकेट हो गया। कोहली के आने पर दर्शकों ने एक बार फिर हूटिंग की। वह बोलैंड की गेंद पर आउट होने से बाल बाल बचे। उन्होंने मिडऑफ की तरफ शॉट खेला और स्टीव स्मिथ को पूरा यकीन था कि गेंद के घास को छूने से पहले उन्होंने कैच लपक लिया था लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद जमीन को छू गई थी लिहाजा कोहली भाग्यशाली रहे।
जसप्रीत बुमराह ने खेली शानदार पारी
जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी तो काफी दबाव में महसूस कर रही थी। एक भी बल्लेबाज ऐसा नहीं रहा, जो खुलकर बल्लेबाजी कर पाया हो। हाल ये था कि भारतीय टीम के लिए 150 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन आखिर में जसप्रीत बुमराह ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और किसी तरह से 185 रनों तक स्कोर पहुंच पाया। वैसे तो टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने 98 बॉल पर 40 रन बनाए, लेकिन बुमराह की पारी को कम करके नहीं आंका जा सकता। उन्होंने केवल 17 बॉल पर 22 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान बुमराह ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। बुमराह भारत के अकेले ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
IND vs AUS Sydney Test के लिए दोनों टीमें
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड। (IND vs AUS Sydney Test)



