Google Analytics —— Meta Pixel

पंचायत चुनाव : रायपुर में जनपद अध्‍यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी: दो अनारक्षित और दो आरक्षित वर्ग के लिए सुरिक्षत

रायपुर। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में गुरुवार काे निकाय चुनाव के लिए रायपुर जिले के जनपद अध्यक्षों व जिला पंचायत सदस्याें के लिए आरक्षण प्रक्रिया जारी है। वहीं जनपद पंचायतों की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़े :- Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, अभियान जारी

रायपुर जिले में चार जनपद पंचायत हैं। इसमें से अभनपुर जनपद अध्यक्ष के लिए एससी महिला, आरंग जनपद अनारक्षित महिला, धरसीवा जनपद अध्यक्ष ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कि‍या गया है।

वहीं तिल्दा नेवरा जनपद अध्यक्ष अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले के चुनाव में धरसीवा जनपद एससी महिला, आरंग जनपद अनारक्षित, अभनपुर जनपद अनारक्षित महिला और तिल्दा जनपद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था।

जिला पंचायत के सदस्‍यों के आरक्षण की स्थिति

(एक) धरसींवा अनारक्षित मुक्त
(दो) धरसींवा अनारक्षित मुक्त
(तीन) धरसींवा पिछा वर्ग महिला
(चार) धरसींवा / तिल्दा अनारक्षित महिला
(पांच) तिल्दा अनारक्षित मुक्त
(छः) तिल्दा अनारक्षित महिला
(सात) तिल्दा अनारजित महिला
(आठ) अभनपुर अनुसूचित जाति महिला
(नौ) अभनपुर पिछड़ा वर्ग मुक्त
(दस) अभनपुर अनुसूचित महिला
(ग्यारह) अभनपुर/आरंग पिछडा वर्ग
(बारह) आरंग अनुसूचित जाति महिला
(तेरह) आरंग अनारक्षित महिला
(चौदह) आरंग अनारक्षित महिला
(पंद्रह) आरंग पिछड़ा वर्ग मुक्त
(सोलह) आरंग अनुसूचित जाती मुक्‍त

Back to top button
error: Content is protected !!