छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान, पंचायत का तीन चरणों में होगा मतदान

Code of Conduct : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आगामी चुनाव से सम्बंधित जानकारी दी। निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। त्रि स्तरीय पंचायत 17,20 और 23 फरवरी को होंगे। 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता (Code of Conduct) लागू। 

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025: आईआईटी से पढ़ाई करने वाले ‘बाबा’ जूना अखाड़े से निकाले गए, इस वजह से किया गया निष्कासित

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान

11 फरवरी को मतदान होगा
एक ही चरण में नगरीय निकाय कराया जाएगा
22 जनवरी से नॉमिनेशन से शुरू की जाएगी
31 जनवरी को नाम वापसी होगी
15 तारीख मतगणना होगी
पंचायत में तीन चरण के होगा
27 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा
17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा

नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन चरणों में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय की चुनाव की प्रकिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन शुरू हो जायेगा। 22 से शुरू नामांकन, वापसी की अंतिम 31 जनवरी और 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा।

वहीं नगरीय क्षेत्र में कुल 5970 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 5 वार्डों के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 22 है, जबकि 1531 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या है। जबकिअति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में 4 बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 10 नगर पालिका निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायत में होगा चुनाव होंगे। जिसमें जिला पंचायत के 433 सदस्य, जनपद पंचायत के 2973 सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत और 160180 वार्ड पंच का भी निर्वाचन होगा।

निर्वाचन EVM से होगा नगरीय निकाय चुनाव

नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से संपन्न कराया जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा। नगर पालिकाओं में 44 लाख 74 हजार 269 कुल मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525 और महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 512 है। वहीं चुनाव के लिए कुल 5 हजार 970 और उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 1 हजार 531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनेंगे।

1 लाख से अधिक मतदान कर्मी सम्पन्न कराएँगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत और 2 हजार 973 जनपद पंचायत सदस्य हैं। जबकि 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा। वहीं 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 कुल मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 78 लाख 20 हजार 202 और महिला मतदाता 79 लाख 92 हजार 184 हैं। इसके अलावा अन्य मतदाता 194 हैं। आगमी चुनाव में 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएँगे।

Back to top button
error: Content is protected !!