CG Naxal Encounter: गरियाबंद मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी CC मेंबर मारा गया
CG Naxal Encounter : डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में हुए मुठभेड़ (CG Naxal Encounter) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह नक्सलियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक और बहुत बड़ी सफलता है। इस मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से एक 1 करोड़ के इनामी सीसी मेंबर नक्सली भी ढेर हुआ है। यह घटना नक्सल ऑपरेशन के इतिहास में पहली बार घटी है, जो सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़े :- BJP Sankalp Patra: KG से PG तक फ्री शिक्षा और ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे, भाजपा ने खोला पिटारा
उन्होंने कहा, “यह सफलता हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी और संकल्प का परिणाम है। इस ऑपरेशन के जरिए नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई को और अधिक मजबूती मिली है, और हम पूरी तरह से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा
नक्सली मुठभेड़ (CG Naxal Encounter) में जवानों को मिली सफलता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा है. सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा किगरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है. उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं. हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा.

गृह मंत्री शाह ने कहा, “नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। यह हमारी सरकार की दृढ़ नीतियों और सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि भारत को जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त करेंगे।




