मंत्री की बहन से ठगी के आरोप में पूर्व MLA गिरफ्तार, पत्नी को भी ढूंढ रही पुलिस, पढ़े पूरी खबर

Hardoi News : योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से ठगी करने में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को शहर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से धर दबोचा। पुलिस को पूर्व विधायक और उसकी पत्नी पर दर्ज धोखाधड़ी व गैंगस्टर के मामले में तलाश थी। पत्नी की तलाश की जा रही है। गुरुवार को पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई शहर के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की सुभाष और उसकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। मुंबई के आराम नगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया। इस पर प्रकाश चंद्र उन्हें वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले गया। रुचि नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां पर कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और उसकी पत्नी रीना दी। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगा रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए, फ्लैट भी नहीं दिया। (Hardoi News)
योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से ठगी करने में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को शहर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से धर दबोचा। पुलिस को पूर्व विधायक और उसकी पत्नी पर दर्ज धोखाधड़ी व गैंगस्टर के मामले में तलाश थी। पत्नी की तलाश की जा रही है। गुरुवार को पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई शहर के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की सुभाष और उसकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। मुंबई के आराम नगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया। इस पर प्रकाश चंद्र उन्हें वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले गया। रुचि नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां पर कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और उसकी पत्नी रीना दी। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगा रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए, फ्लैट भी नहीं दिया।
2023 में दर्ज हुआ था केस
इस पर प्रकाश मुंबई में उनसे मिलने गया तो फर्जी दस्तावेज बनाकर दे दिए. इसके अलावा रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी नौ अगस्त 2023 को सुभाष और रीना पासी के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज कराया था. दोनों ही मामलों में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई थी. इसके बाद तत्कालीन शहर कोतवाल संजय पांडेय ने 31 जनवरी 2024 को दंपती के खिलाफ गैंग्स्टर का मामला दर्ज किया था. तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया है. सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने पूर्व विधायक सुभाष पासी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
सैदपुर सीट से दो बार विधायक रहे सुभाष पासी
गाजीपुर जनपद की सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं. वर्ष 2012 और वर्ष 2017 में वह सपा के टिकट पर सैदपुर सीट से विधायक चुने गए थे. वर्ष 2022 का चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर सैदपुर से लड़ा था, लेकिन हार गए थे. (Hardoi News)



