IND vs ENG T20: भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज, इंग्लिश टीम को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG T20 : इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 7 विकेट से बड़ी हार के साथ अपने भारत दौरे की शुरुआत की. 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के इस पहले मुकाबले में जोस बटलर की टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 132 रन ही बना सकी. टारगेट का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा के तेज अर्धशतक से भारत ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया और सीरीज में 1-0 से लीड ले ली. भारत ने केवल 12.5 ओवर में ही रन चेज कर लिया. इसके साथ ही इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
यह भी पढ़े :- मंत्री की बहन से ठगी के आरोप में पूर्व MLA गिरफ्तार, पत्नी को भी ढूंढ रही पुलिस, पढ़े पूरी खबर
बटलर की अर्द्धशतकीय पारी गई बेकार
कप्तान जोस बटलर (68 रन) के अर्द्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबर नहीं सकी और 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई. उसके लिए बटलर के अलावा सिर्फ दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके. इसके जवाब में अभिषेक और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (26 रन) ने तेज शुरूआत कराकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. सैमसन ने 20 गेंद में चार चौके और एक छक्का जड़ा.
जोफ्रा आर्चर ने झटके दो विकेट
सैमसन की पारी तब खत्म हुई जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर (21 रन देकर दो विकेट) की गेंद को पुल करने के प्रयास में ऊंचा उठा दिया और गुस एटकिन्सन ने बाउंड्री से भागते हुए शानदार कैच लपका. इसी पांचवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. वह आर्चर की लेग कटर गेंद पर बल्ला छुआ बैठे और विकेटकीपर फिल सॉल्ट ने शानदार कैच लपक लिया.
अभिषेक का आक्रमक अंदाज
पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में आठ छक्के और पांच चौके जड़कर इंग्लैंड से मैच छीन लिया जिससे भारत ने 43 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक वर्मा (नाबाद 19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की.
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कोच गौतम गंभीर ने फिट हुए मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का फैसला किया. भारत ने ओस गिरने के बावजूद तीन स्पिनर चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को शामिल करने का फैसला किया.
छलका बटलर का दर्द
हार के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘शुरुआत में विकेट में थोड़ी बहुत हलचल थी. शायद इसकी उम्मीद नहीं थी. यह वास्तव में एक अच्छा विकेट लग रहा था, उन्हें थोड़ी बहुत हरकत मिली और हमने कुछ विकेट खो दिए. लेकिन अगर आप उस स्टेज से गुज़रते हैं, तो यह एक बहुत अच्छी पिच है और जाहिर तौर पर तेजी से रन बनाने वाला मैदान है. वहां (टीम इंडिया) कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, हम उस खेल को लागू करना चाहते थे जो हम खेलना चाहते थे और हम आज कुछ अच्छे गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा करने में सक्षम नहीं थे, लेकिन हम रन-आउट के लिए बेहतर हैं और हम अगले मैच का इंतजार कर रहे हैं.’



