Google Analytics —— Meta Pixel

Police Medal: छत्तीसगढ़ के 22 जवान और अफसरों को मिलेगा मेडल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

Police Medal: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 942 पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षाकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। ये पदक विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें 95 वीरता पदक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- Raipur AIIMS के डॉक्टर ने मरीज से की अश्लीलता, एम्स की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट में दोषी पाया गया

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पुरस्कार पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ही सुधारात्मक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, वीरता पुरस्कार विजेताओं में से 28 कर्मी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। 28 जवान जम्मू कश्मीर क्षेत्र में और तीन पूर्वोत्तर क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं देश के अन्य हिस्से में सेवा दे रहे अन्य 36 कर्मचारियों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा (PSM) के लिए 101 राष्ट्रपति पदकों में से 85 पदक पुलिस कर्मियों को, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों को, सात नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड कर्मियों को और चार सुधारात्मक सेवा के कर्मचारियों को दिए जाएंगे। (Police Medal)

इसमें छत्तीगढ़ के 22 पुलिस जवान और अफसरों को पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। इसमें 11 अधिकारी और जवानोें को वीरता पद, 1 अधिकारी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्पति पदक और 10 अधिकारी व जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक देकर सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। (Police Medal)

देखिये पूरी लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!