Google Analytics —— Meta Pixel

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी की गरियाबंद जिले की अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की सूची, देखें आपके वार्ड से कौन है उम्मीदवार

Chhattisgarh Nikay Chunav : गरियाबंद जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए भाजपा ने अपने अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने सभी प्रमुख नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर-2 में अचानक जलने लगी गाड़ियां, हादसा टला

भाजपा ने इन चेहरों पर जताया भरोसा

इस बार भाजपा ने युवा नेतृत्व और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन बनाते हुए प्रत्याशी चयन किया है। जिले के विभिन्न नगरीय निकायों से घोषित भाजपा प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

✅ गरियाबंद – प्रशांत मानिकपुरी
✅ राजिम – महेश यादव 
✅ कोपरा – रूपनारायण साहू
✅ छुरा – लोकेश्वरी निषाद
✅ फिंगेश्वर – उत्तम राजवंशी
✅ देवभोग – अनिता विकास उपाध्याय

भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति

नगर निकाय चुनावों (Chhattisgarh Nikay Chunav) में भाजपा ने जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ वाले चेहरों को आगे बढ़ाया है। पार्टी का दावा है कि सभी उम्मीदवार जनता के बीच लोकप्रिय और संगठन से गहराई से जुड़े हुए हैं।

भाजपा की इस सूची के जारी होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, वहीं विपक्षी दलों की ओर से प्रत्याशी चयन को लेकर अब चर्चाएं शुरू हो गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इन चुनावों में भाजपा की रणनीति कितनी कारगर साबित होती है और जनता किन प्रत्याशियों पर भरोसा जताती है। (Chhattisgarh Nikay Chunav)

देखें प्रत्याशियों की सूची

Back to top button
error: Content is protected !!