Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

illegal sand transport : अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जब्त किए गए

धमतरी : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन (illegal sand transport) पर लगाने के संबंध में राज्य शासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इसे संज्ञान में लेते हुए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ : अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जब्त किए गए
अवैध रेत उत्खनन

इस पर अमल करते हुए एसडीएम धमतरी विभोर अग्रवाल के नेतृत्व में धमतरी तहसील के ग्राम जंवरगांव, अमेठी और भरारी में स्थित रेत खदानों में चल रहे रेत के अवैध परिवहन (illegal sand transport) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संलग्न वाहनों को जब्त किया गया।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : ट्रक से भिड़ंत में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विभिन्न खदान क्षेत्रों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान ग्राम जंवरगांव में अवैध परिवहन (illegal sand transport) में संलिप्त तीन चेन माउंटेन की जब्ती की कार्रवाई खनिज अधिनियम के तहत की गई।

छत्तीसगढ़ : अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जब्त किए गए
अवैध रेत उत्खनन

इसी तरह ग्राम भरारी में एक चेन माउंटेन और एक हाईवा तथा अमेठी में एक चेन माउंटेन, दो ट्रैक्टर और एक हाइवा वाहन जब्त किए गए। खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मौके पर पाए गए वाहनों को सील को सील कर संबंधितों को नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!