Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : दो युवकों पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

मगरलोड : धमतरी जिले के अंतर्गत मगरलोड ब्लॉक के ग्राम करेली बड़ी में दो युवकों पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा मगरलोड अस्पताल में भर्ती है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जब्त किए गए

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम करेली बड़ी के मोहरेंगा खार में गांव के दो युवक किसी कार्य के लिए खेत गये थे।तभी कुत्तों की झुण्ड जंगली सूअर को देखकर भौंकने लगे।तब जंगली सूअर भाग कर युवक नरेंद्र अहिरवार 38 वर्ष और हेमू सोनवानी 40 वर्ष के पास चला गया।युवको को सूअर के नजदीक आने की भनक नही लगी।जंगली सूअर ने उनके करीब आते ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों युवक घटना स्थल पर खून से लथपथ हो गए।

छत्तीसगढ़ : दो युवकों पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक की दर्दनाक मौत, साथी घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया।दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले गया। वहां से हेमू सोनवानी को रायपुर रिफर कर दिया गया। गम्भीर रूप से घायल हेमू सोनवानी की शुक्रवार को मौत हो गई। पोर्स्टमार्टम के बाद शव को गृह ग्राम भेजा गया।

सीएचसी में घायल का चल रहा उपचार :

बीएमओ डॉ शारदा ठाकुर ने बताया कि गुरूवार को दो घायल आये थे इसमें एक गम्भीर था, जिसे रायपुर रिफर किया गया। उसके शरीर के पीछे एवं छाती वाले भाग में गंभीर चोट आई थी।वही घायल नरेंद्र अहिरवार के शरीर के पीछे हिस्सो पर वार किया गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग एवं पुलिस टीम ने घायल पीड़ितों का अस्पताल में जानकारी पहुंच कर जायजा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!