CBSE Board Admit Card Download : सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा संगम लिंक से डाउनलोड करें
CBSE Board Admit Card Download : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड अब केवल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं। छात्र अपनी स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि वे इसे सीधे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते।
कक्षा 10 और 12 की परीक्षा तिथियां
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। इस वर्ष भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8,000 स्कूलों के लगभग 44 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। (CBSE Board Admit Card Download)
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?
- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको Pariksha Sangam का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक करें। आप डायरेक्ट सीबीएसई परीक्षा संगम वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं।
- अब परीक्षा संगम की साइट खुलने के बाद उसके पहले पेज पर ही आपको कई विकल्प दिखेंगे। उनमें से प्री एग्जाम एक्टिविटीज पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां एडमिट कार्ड, सेंटर मैटीरियल फॉर मेन एग्जाम 2025 वाले गोले पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां अपना यूजर आईडी, पासवर्ड भरें, सिक्योरिटी पिन (वहीं स्क्रीन पर दिखेगा) भरें और लॉगिन कर लें।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें।
स्कूल कोड जरूरी
बता दें कि 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को सीधे बोर्ड की वेबसाइट से नहीं डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए स्कूल कोड डालना अनिवार्य है। वहीं बच्चे स्कूल से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। (CBSE Board Admit Card Download)



