दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर जम्मू CM अब्दुल्ला का AAP पर तंज, कहा- और लड़ो आपस में…!
CM Abdullah on AAP: दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने एक GIF शेयर करते हुए लिखा- और लड़ो आपस में…। बता दें कि अब तक आए रुझानों में बीजेपी सबसे आगे है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, क्योंकि अभी 50% वोटों की भी गिनती नहीं हुई है, अभी 35-40% वोटों की गिनती बाकी है और कांटे की टक्कर है। कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- अब छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच, परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों का अहम फैसला
आजाद समाज पार्टी – कांशीराम के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अभी, मुझे लगता है कि केवल पहले और दूसरे राउंड की गिनती हुई है। चीजें स्पष्ट होने में घंटों लगेंगे। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में 5 साल केजरीवाल सरकार को भाजपा ने काम करने नहीं दिया, गुजरात से लाए उपराज्यपाल के हाथ में सभी ताकत दे दी। आम आदमी पार्टी के नेताओं को इन्होंने जेल में डाल दिया। ये फॉर्मूला इन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली में अपनाया अब बिहार का चुनाव है शायद उसमें भी यही करें। यह महाराष्ट्र पैटर्न है कि नेतृत्व को खत्म करो… यही महाराष्ट्र, हरियाणा में हुआ। (CM Abdullah on AAP)
शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर दिख रही है। अगर कांग्रेस और आप साथ होते तो नतीजे अलग हो सकते थे। आप और कांग्रेस का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा है। दोनों ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन वे अलग-अलग लड़े। अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार मतगणना के पहले घंटे में ही तय हो जाती। पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मतगणना केंद्र पर AAP के उम्मीदवार अवध ओझा से हाथ मिलाया। कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चौधरी भी मौजूद हैं। पटपड़गंज सीट से AAP के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं और भाजपा के रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। (CM Abdullah on AAP)



