Google Analytics —— Meta Pixel

फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं, लालू यादव का बड़ा बयान, जेडीयू ने दी नसीहत

Stampede at New Delhi Railway Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है. उन्होंने घटना पर रेलवे घटना का जिम्मेदार रेलवे के कुप्रबंध को बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि घटना पर उन्हें बेहद दुख है, लेकिन इसकी जिम्मेवारी रेल मंत्री को लेनी चाहिए. इसी बीच लालू प्रसाद यादव से कुंभ को लेकर पूछे गए सवाल पर ऐसा जवाब दे दिया है जिस पर सियासी बवाल मच सकता है. पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि कुंभ को लेकर यह घटना घटी है, तो उन्होंने कहा कि कुंभ का कोई मतलब है, कुंभ..कुंभ..कुंभ कोई मतलब नहीं है. सब फालतू चीज है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत नक्सलमुक्त की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

जेडीयू ने दी नसीहत

कुंभ पर लालू यादव के बयान पर जेडीयू ने उन्हें सियासत नहीं करने की नसीहत दी है. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि सियासत के बजाय कैसे घायलों को और मृतकों के परिवार की मदद कर सकते हैं, इस पर बात करनी चाहिए न कि सियासत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड उन परिवारों के साथ खड़ा है जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि रेल मंत्रालय और भारत सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। (Stampede at New Delhi Railway Station)

मरने वालों में ज्यादातर लोग बिहार और दिल्ली के

इस भगदड़ में मरने वालों में ज्यादातर लोग बिहार और दिल्ली के रहने वाले हैं. बिहार के 9, दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति कंट्रोल में है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर क्या बोला रेलवे?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर रेलवे का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है. उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी।

इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म नंबर 14-15 की ओर आने वाली सीढ़ियों पर एक यात्री के फिसलकर गिरने से उनके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी. एक उच्च स्तरीय समिति इसकी जांच कर रही है. कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई थी और ना ही किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था. अब प्लेटफॉर्म पर स्थिति सामान्य है. सभी ट्रेनें अपने सामान्य समय पर चल रही हैं। (Stampede at New Delhi Railway Station)

Back to top button
error: Content is protected !!