Google Analytics —— Meta Pixel

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत से शुरुआत, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

India Vs Bangladesh 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीत से शुरुआत की है। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया है। दरअसल, बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई। वे 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। गिल का यह ICC टूर्नामेंट में पहला शतक था। गिल के अलावा रोहित शर्मा ने 41, केएल राहुल ने 41 और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश से तौहीद हृदोय ने भी शतक लगाया।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने की भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को IOA से मिलेगा मार्गदर्शन

बता दें कि पहला मैच जीतकर भारत ने ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पहले नंबर पर न्यूजीलैंड है। दरअसल, 229 के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद 144 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। ओपनर शुभमन गिल फिर भी एक एंड पर टिके रहे। उन्होंने कप्तान रोहित के साथ 69 रन की पार्टनरशिप की। फिर 5वें विकेट के लिए राहुल के साथ 87 रन जोड़े और टीम को जीत दिला दी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। शुभमन ने मैच के बाद कहा कि ICC इवेंट में पहली सेंचुरी ने मुझे बहुत खुशी दी। मुझे और रोहित को शुरुआत में मुश्किल हो रही थी। बॉल आसानी से बैट पर नहीं आ रही थी। उन्होंने पेसर्स के खिलाफ आगे निकलकर शॉट्स खेले। स्पिनर्स के खिलाफ सिंगल लेना मुश्किल लग रहा था। (India Vs Bangladesh 2025)

गिल ने कहा कि एक समय प्रेशर बढ़ चुका था, तब ड्रेसिंग रूम से कहा गया कि एक बैटर को टिकना ही होगा। पारी में दोनों सिक्स ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 35 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। सौम्य सरकार, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम खाता नहीं खोल सके, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि टीम खराब शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि पहले पावरप्ले में खराब बैटिंग ने हमसे मैच छीन लिया। 5 विकेट गिरने के बाद लोअर ऑर्डर से रिकवरी मुश्किल है। हृदोय और जाकिर ने अच्छी बैटिंग की। गेंद घूम रही थी, ऐसे में दोनों ने मुश्किल सिचुएशन में बैटिंग की। फील्डिंग के दौरान हमने कैच छोड़े और रनआउट के मौके भी गंवाए। महमूदुल्लाह इंजर्ड हो गए, हमने बॉलिंग भी अच्छी नहीं की। शुरुआत में विकेट लेते तो मैच जीतने का चांस बनता। (India Vs Bangladesh 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!