Google Analytics —— Meta Pixel

शंकराचार्य का पूर्व CM भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप !, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री ने मुसलमानों को छत्तीसगढ़ में ला लाकर बसाया

Shankaracharya Swami Nischalananda: पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी हिंदू बाहुल्य राज हुआ करता था, लेकिन छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुसलमान को ला-लाकर बसाया है। सब सरकार की शह पर सेवा के नाम पर आते हैं और हाथ जोड़-जोड़कर हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाते हैं। आंख का नाम नेता है। नेता नेतृत्व है। इसलिए नेतृत्व ठीक होना चाहिए। गिने चुने नेता ही अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Mission Clean City : स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए नई सुविधाएँ , आठ घंटे कार्यावधि सहित सप्ताहिक अवकाश नए निर्देश जारी…

बता दें कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रदेश को अब तक 4 मुख्यमंत्री मिले हैं, जिसमें से दो कांग्रेस और दो भाजपा के हैं। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी रहे हैं, जिनका कार्यकाल लगभग 3 साल था। उसके बाद भाजपा के डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने प्रदेश की बागडोर 15 साल तक संभाली। रमन सिंह के बाद कांग्रेस के भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं वर्तमान में विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है। हालांकि शंकराचार्य ने किसी भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया है, लेकिन इशारा किस पर हो सकता है, इसके बारे में शायद सब जानते हैं। (Shankaracharya Swami Nischalananda) 

महाकुंभ के संगोष्ठी में दिया बयान

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें शंकराचार्य स्वामी नित्यानंद सरस्वती से सवाल किया गया कि कभी भारत की सीमा अफगानिस्तान और म्यांमार से आगे तक हुआ करती थी, लेकिन अब भारत के कई टुकड़े हो गए है। सनातन धर्म के साथ-साथ भारत का आकार काम होता जा रहा है। ऐसे में क्या कभी फिर सनातनियों का वो समय लौटकर आएगा, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ का उदाहरण दिया और बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। (Shankaracharya Swami Nischalananda)

Back to top button
error: Content is protected !!