चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानिए हेड-टू-हेड में कौन आगे ?

India Vs Pakistan 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कल यानी 23 फरवरी को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, जिसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक सिर्फ एक-एक मुकाबले ही खेले हैं, जहां पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ किया।
यह भी पढ़ें:- एयर इंडिया ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के साथ किया धोखा…दे दी टूटी सीट, भड़के चौहान ने X पर निकाली भड़ास, कहा…
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैचों में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला है। दरअसल, वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 135 बार आमने-सामने हुई है, जिसमें से 73 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। वहीं भारत को सिर्फ 57 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में ये कह सकते हैं कि वनडे इतिहास में अब तक भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान भारत से आगे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 3 बार पाकिस्तान को जीत मिली। वहीं भारत ने सिर्फ दो बार बाजी मारी है। (India Vs Pakistan 2025)
2017 को हुआ था आखिरी आमना-सामना
दोनों टीमों का आखिरी आमना-सामना 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुआ था, जहां पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छी शुरुआत की है और हम एक मैच जीत चुके हैं। जबकि पाकिस्तान अपना मैच हार चुका है तो दबाव पाकिस्तान पर रहेग। मैच अच्छा होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि भारत अच्छा खेल रहा है। ट्रॉफी 9 मार्च को भारत आएगी। शुभमन गिल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, रोहित शर्मा ने टीम का जोरदार नेतृत्व किया, मोहम्मद शमी चोट के बाद जो वापसी की इसे देखकर मुझे लगता है कि भारत बनाम पाकिस्तान का मैच बड़ा होगा। (India Vs Pakistan 2025)



