Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi at Bageshwar Dham : अब यहां भजन, भोजन और निरोगी जीवन, तीनों का आशीर्वाद मिलेगा- बागेश्वर धाम में बोले प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi at Bageshwar Dham : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान की आधारशिला रखी। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री मोहन यादव और धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़े :- शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बिरगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ सफल आयोजन

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है। अभी मैंने यहां श्री बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है। ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा। पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा तैयार होगी। मैं इस पुनीत कार्य के लिए श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का अभिनंदन करता हूं और बुंदेलखंड के लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।’

नेताओं का एक वर्ग धर्म का मजाक उड़ाता है

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है।’ उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग, सदियों से किसी न किसी वेष में रहते रहे हैं। गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए ये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर, हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं।

पीएम ने कहा, ‘ये लोग हमारे पर्व, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं। जो धर्म, जो संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर ये किचड़ उछालने की हिम्मत दिखाते हैं। हमारे समाज को बांटना और उसको तोड़ना ही इनका एजेंडा है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री जी काफी समय से देश में एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूरत करते रहे हैं। अब उन्होंने समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प लिया है। इस कैंसर संस्थान के निर्माण की ठानी है। यानि, अब यहां बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा।’

पूजन और साधन के केंद्र रहे हैं हमारे मंदिर, मठ और धाम

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम… ये एक ओर पूजन और साधन के केंद्र रहे हैं, तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने ही हमें आयुर्वेद का विज्ञान दिया। हमारे ऋषियों ने ही हमें योग का वो विज्ञान दिया, जिसका परचम आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है। (PM Modi at Bageshwar Dham)

प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी के बागेश्वर धाम आगमन पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया. बालाजी के दर्शन के बाद पीएम ने अस्पताल भूमि पूजन किया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। (PM Modi at Bageshwar Dham)

Back to top button
error: Content is protected !!