Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कैदियों ने गंगा जल से किया स्नान, डिप्टी सीएम शर्मा की पहल पर हुआ विशेष आयोजन

Chhattisgarh सरकार ने जेलों में सजा काट रहे कैदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक अनूठी पहल की है। आज मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जेलों में कैदियों को पवित्र गंगा जल से स्नान कराने का विशेष आयोजन किया गया। इस पहल के तहत Chhattisgarh के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशन में सेंट्रल जेल, जिला जेल और सब-जेलों में कैदियों के लिए गंगा जल से स्नान की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़े :- सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड समेत 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, जहर खाकर थाने में किया सरेंडर

आध्यात्मिकता और सुधार की ओर एक कदम

जेल प्रशासन द्वारा इस अनूठी पहल के लिए विशेष व्यवस्था की गई। स्नान से पहले विधिवत पूजा-पाठ किया गया, जिससे कैदियों में उत्साह देखने को मिला। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सरकार सुधार और पुनर्वास की दिशा में आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे कैदियों को एक सकारात्मक दिशा दी जा सके।

यह भी पढ़े :- मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

डिप्टी सीएम शर्मा लेकर आए थे गंगा जल

Chhattisgarh के गृहमंत्री विजय शर्मा स्वयं प्रयागराज से गंगाजल लेकर आए, जिसे राज्यभर की जेलों में वितरित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 18,500 से अधिक कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया, जिनमें रायपुर सेंट्रल जेल के 3,000 से अधिक कैदी भी शामिल रहे। सरकार का मानना है कि इस पहल से कैदियों में आत्मशुद्धि और मानसिक शांति की भावना विकसित होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!