Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड: रायपुर कोर्ट में पेश हुए सभी आरोपी, भूपेश बघेल भी हुए हाजिर, अगली सुनवाई 4 मार्च को

Chhattisgarh sex CD Scandal : बहुचर्चित छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड (Chhattisgarh sex CD Scandal ) मामले में आज रायपुर कोर्ट में सभी आरोपी पेश हुए। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अदालत में हाजिर हुए। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 4 मार्च तय की है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में कैदियों ने गंगा जल से किया स्नान, डिप्टी सीएम शर्मा की पहल पर हुआ विशेष आयोजन

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस केस को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में पहले ही हलचल मची हुई है, और अब आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। (Chhattisgarh sex CD Scandal )

यह भी पढ़े :- मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

गौरतलब है कि यह मामला 2017 में सामने आया था और इसमें कई राजनीतिक नेताओं के नाम जुड़े थे। अब देखना होगा कि 4 मार्च को होने वाली सुनवाई में क्या नए मोड़ सामने आते हैं। (Chhattisgarh sex CD Scandal )

Back to top button
error: Content is protected !!