Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Nagar Nigam : नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षद इस दिन लेंगे शपथ, सीएम साय व मंत्रिगण हो सकते हैं शामिल

Raipur Nagar Nigam : छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड: रायपुर कोर्ट में पेश हुए सभी आरोपी, भूपेश बघेल भी हुए हाजिर, अगली सुनवाई 4 मार्च को

इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने आज नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा और उप आयुक्त डॉ. अंजलि शर्मा इंडोर स्टेडियम पहुंचे। (Raipur Nagar Nigam)

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में कैदियों ने गंगा जल से किया स्नान, डिप्टी सीएम शर्मा की पहल पर हुआ विशेष आयोजन

रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आयुक्त अविनाश मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशासनिक कार्यों को उच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर निगम के अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल, विनोद पाण्डेय भी मौजूद रहे। (Raipur Nagar Nigam)

Back to top button
error: Content is protected !!