विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी, कहा- गिद्धों को लाश, सूअरों को गंदगी मिली…महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

CM Yogi on SP: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप प्रयागराज के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे, जिसकी जैसी दृष्टि उसकी वैसी उसकी सृष्टि। CM योगी ने कहा कि गिद्धों को लाश, सूअरों को गंदगी मिली। महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला। कुछ लोग संसद में कह रहे थे कि महाकुंभ में हजारों लोग मारे गए हैं, लेकिन महाकुंभ के दौरान 28 हजार लोगों को उनके परिवारों से मिलाने का काम किया गया है।
यह भी पढ़ें:- Delhi Vidhan Sabha Session : शराब घोटाले से दिल्ली को 2002 करोड़ की चपत, CAG रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
CM योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस केवल भारत को बदनाम करना चाहती है। उनकी लड़ाई भाजपा के खिलाफ हो सकती है, लेकिन कभी-कभी भाजपा के खिलाफ लड़कर वे भारत के खिलाफ हो जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से जनता को बिना किसी भेदभाव के धनराशि दी जा रही है। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तो केवल समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को ही पैसा दिया जाता था। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के, नीति के अनुसार जनता को धनराशि दी जा रही है। आजादी से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज बने थे। हमारी सरकार बनने के बाद हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। (CM Yogi on SP)
हिमाचल प्रदेश के CM ने लगाई संगम में डुबकी
इधर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी आस्था का केंद्र है। हमें यहां अपने परिवार सहित स्नान करने का मौका मिला है। हम सभी खुशी अनुभव करते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने की भी परवाह नहीं की।यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बजाय CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव चले गए हैं। अब उन्हें एहसास हुआ है कि उन्हें महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने भी जाना चाहिए तो ये अच्छी बात है। पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने भी चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। (CM Yogi on SP)



