Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली विधानसभा में शराब नीति की CAG रिपोर्ट पेश, नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायक निलंबित

CAG Report on Liquor: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधासभा में आबकारी नीति 2024 पर CAG रिपोर्ट पेश की। इधर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया था, जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि यह जानकर आश्चर्य होता है कि 2017-18 के बाद CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गई है। इस संबंध में तत्कालीन विपक्ष के नेता यानी मैंने और पांच अन्य विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध किया था। राज्य की वित्तीय स्थिति जानने के लिए यह बहुत जरूरी था। दुर्भाग्य से CAG रिपोर्ट पेश नहीं की गई और पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया। 

यह भी पढ़ें:- विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी, कहा- गिद्धों को लाश, सूअरों को गंदगी मिली…महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि CAG रिपोर्ट पेश हुई है और इस रिपोर्ट में जो अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। इसमें इनके भ्रष्टाचार की दिल दहला देने वाली बाते हैं। इसे पढ़ने के बाद सदन इस पर चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को संविधान तोड़ने में बहुत आनंद आता है। यह भाजपा की सरकार है जिसके मुखिया प्रधानमंत्री मोदी संसद की सीढ़ियों पर शीश नवाकर लोकतंत्र को प्रणाम करते हैं। उपराज्यपाल के अभिभाषण पर इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार गलत है। CAG की रिपोर्ट से डरकर ही यह हंगामा किया जा रहा है। (CAG Report on Liquor)

AAP का डर सामने आ रहा: अरविंदर लवली

भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा AAP का डर सामने आ रहा है। CAG की रिपोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। AAP ने कोशिश की थी कि CAG रिपोर्ट पेश न किया जाए इसलिए वे शोर मचा के सदन को भंग करना चाहते थे इसलिए स्पीकर साहब ने उन्हें निकाला है। दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली की विधानसभा को CAG रिपोर्ट पेश करने में 10 साल का इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब पेश हो गई है तो कानून संबंधित कार्रवाई होगी। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि CAG रिपोर्ट में यह सामने आया कि अरविंद केजरीवाल के अपने दोस्तों को शराब का काम देने से लगभग 4004 करोड़ रुपए की हानि हुई है। अरविंद केजरीवाल ने अपने दोस्तों को काम देने के लिए जबकि वो योग्य नहीं थे तो उन्हें नकली पार्टनरशिप 1%-1% की पार्टनरशिप बड़ी कंपनियों में देकर उनको शराब का काम दिया गया। (CAG Report on Liquor)

AAP विधायक गोपाल राय ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि CAG रिपोर्ट में वो सारी घोटाले की चीजे सामने आई है जो केजरीवाल 10 सालों से छिपाकर बैठे थे। इधर, AAP विधायक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा काम से बचने के लिए नए-नए हथकंडे ढ़ूंढ़ रही है। इन्होंने वादा किया था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में पैसा जाएगा। हम सभी जांच के लिए तैयार हैं। वहीं उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका सम्मान’ मेरी सरकार की दिशा तय करेगी। मेरी सरकार लोगों की बढ़ती उम्मीदों और आकांक्षाओं के प्रति पूरी तरह सचेत है। मेरी सरकार इन 10 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अच्छा शिक्षा मॉडल, विश्व स्तरीय सड़कें, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली, स्वच्छ यमुना, स्वच्छ जल और अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण। (CAG Report on Liquor)

उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि पिछले 10 सालों में पिछली सरकार द्वारा खेले गए आरोप-प्रत्यारोप के खेल ने दिल्ली को बहुत प्रभावित किया है। मेरी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद के सिद्धांतों के अनुसार, केंद्र और अन्य राज्यों के साथ काम करेगी। उपराज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार का एजेंडा बिलकुल साफ है। हमारा एजेंडा दिल्ली का विकास, दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाना, यमुना को साफ करना, कूड़े के पहाड़ खत्म करना और गरीबों को सुविधाएं देना है। यह बात मैंने अपने अभिभाषण में भी कही है। (CAG Report on Liquor)

Back to top button
error: Content is protected !!