Google Analytics —— Meta Pixel

मार्च महीने में 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

March Bank Holiday 2025: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने मार्च महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मार्च 2025 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा मार्च में कई अन्य छुट्टियों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार (दूसरे और चौथे शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 14 मार्च को होली और 31 मार्च को ईद-उल-फितर जैसे दो बड़े त्योहार है। ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- चाहे हमें गोली मार दो या एनकाउंटर कर दो…हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे: PCC चीफ दीपक बैज 

ऐसे में अगर आपका मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। (March Bank Holiday 2025)

मोबाइल बैंकिंग से घर बैठे करें काम

आज कल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। आप ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मार्च 2025 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 14 मार्च को होली और 31 मार्च को ईद-उल-फितर पर भी बंद रहेगा। (March Bank Holiday 2025)

RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट

बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। बता दें कि कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। अक्टूबर की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं।  बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। (March Bank Holiday 2025) 

तारीख 
बंद रहने का कारण 
कहां-कहां बैंक बंद 
2 मार्च रविवार सभी जगह
7 मार्च चापचर कुट फेस्टिवल आइजोल
8 मार्च दूसरा शनिवार सभी जगह
9 मार्च रविवार सभी जगह
13 मार्च होलिका दहन देहरादून, कानपुर, लखनऊ, रांची और तिरुवनंतपुरम
14 मार्च होली  सभी जगह
15 मार्च याओसांग का दूसरा दिन अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना
16 मार्च रविवार सभी जगह
22 मार्च चौथा शनिवार सभी जगह
23 मार्च रविवार  सभी जगह
27 मार्च शब-ए-कद्र  जम्मू और कश्मीर
28 मार्च जमात उल विदा जम्मू और कश्मीर
30 मार्च रविवार  सभी जगह
31 मार्च  ईल-उल-फितर सभी जगह
Back to top button
error: Content is protected !!