Google Analytics —— Meta Pixel

SA vs NZ Semi-Final: चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल आज, साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत

SA vs NZ Semi-Final : पाकिस्तान और यूएई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार आज दोपहर लाहौर स्थित गद्दाफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की नजर हर हाल में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश करने की होगी, ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। 

यह भी पढ़े :- Steven Smith Retirement : भारत के खिलाफ हार के बाद बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

 न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है जबकि साउथ अफ्रीका ने 3 में से मैच अपने नाम किए जबकि एक मैच बारिश में धुल गया। अब दोनों टीमें फाइनल का टिकट पाने के लिए लाहौर में आमने-सामने होंगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 73 वनडे मैच अब तक खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने 42 बार न्यूजीलैंड को हराया है जबकि कीवी टीम सिर्फ 26 मैच ही जीतने में सफल रही है। 5 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा। हालांकि ICC वनडे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ी है।

ICC टूर्नामेंट में NZ का रिकॉर्ड शानदार

ICC वनडे टूर्नामेंट में दोनों टीमें 11 बार आपस में भिड़ी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों की सिर्फ 2 बार भिड़ंत हुई है। इसमें दोनों टीमें 1-1 जीत के साथ बराबरी पर हैं। वहीं, वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 9 मुकाबले हुए हैं, जिसमें कीवी टीम ने 6 जीते हैं जबकि अफ्रीकी टीम सिर्फ 3 बार बाजी मारने में सफल रही है।

ICC नॉकआउट मैचों में भी न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच 2 ICC नॉकआउट मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। ICC वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल और फिर ICC वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी।

गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली होती है और यही वजह है कि यहां हाई-स्कोरिंग मैच खेले गए हैं। यहां अब तक 72 वनडे हुए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 36 और पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 33 मैच जीते। वहीं, दो मैच का नतीजा नहीं निकल सका, जबकि एक मैच टाई भी हुआ। यहां का हाईएस्ट स्कोर 375/3 है, जो पाकिस्तान ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। (SA vs NZ Semi-Final)

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है:

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश। (SA vs NZ Semi-Final)

Back to top button
error: Content is protected !!