Google Analytics —— Meta Pixel

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद ऐलान

Smith Retired From ODI: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने ODI क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है। दरअसल, स्टीव पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को 4 मार्च को सेमीफाइनल में भारत के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ अभी टेस्ट खेलते रहेंगे। हालांकि वे T-20 इंटरनेशनल में काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Aurangzeb Controversy : उस कमबख्त को यूपी भेज दो, इलाज हम करवा देंगे, योगी का अबू आजमी पर बड़ा हमला, पढ़े पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक 35 साल के स्मिथ ने भारत से हार के तुरंत बाद अपने साथियों को बता दिया था कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेला है। स्टीव ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 170 वनडे खेले और 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.06 और स्ट्राइक रेट 87.13 रहा। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 164 रन की है। ODI में उन्होंने 35 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। उनके नाम 28 विकेट भी हैं। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने तीन पारियों में 48.50 की औसत से सिर्फ 97 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ बनाए गए 73 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है।

स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कहा कि यह शानदार सफर रहा और मुझे इसका हर मिनट पसंद आया। बहुत सारे अद्भुत समय और यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक बड़ा आकर्षण था। साथ ही कई शानदार साथियों ने भी इस यात्रा को साझा की। स्मिथ ने कहा कि नए चेहरों के लिए वनडे प्रारूप में आगे बढ़ने का यह सही समय है। अब लोगों के लिए 2027 विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है। इसलिए ऐसा लगता है कि यह रास्ता बनाने का सही समय है। टीम के साथ अपने भविष्य पर स्मिथ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट एक प्राथमिकता बनी हुई है और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से मैच का इंतजार कर रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अभी भी उस मंच पर बहुत योगदान देना है। वे 2015 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के अभिन्न सदस्य थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि स्टीव को एक अद्भुत एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर के लिए बधाई, जिसके दौरान उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अपनी अंतिम वनडे पारी तक स्टीव ने सभी परिस्थितियों में रन बनाने की अविश्वसनीय क्षमता का प्रदर्शन किया और उनका चतुर नेतृत्व 2015 और 2023 ICC विश्व कप जीत समेत टीम की निरंतर सफलता में महत्वपूर्ण रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!